October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्य सचिव चार साल से लंबित कांडों की करेंगे समीक्षा

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 10 अक्टूबर को चार साल से लंबित कांडों की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर मुख्य सचिव कार्यालय ने गृह सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है। लिखे पत्र में कहा गया है कि मुख्य सचिव चार साल और इससे अधिक समय से लंबित कांडों की समीक्षा जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी,सभी जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इससे पहले बीते पांच अक्टूबर को एडीजी अभियान ने जिले के एसएसपी और एसपी के साथ चार से लंबित कांडों की समीक्षा की थी।

लंबे समय से लंबित केस के निष्पादन के लिए मार्गदर्शन और अनुवीक्षण समिति बनायी गयी है। इस समिति के अध्यक्ष एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर और उपाध्यक्ष, आईजी और सीआईडी असीम विक्रांत मिंज को बनाया गया है। जबकि सभी रेंज के डीआईजी इसके सदस्य है। पुराने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.