राजधानी रांची के रिम्स में होली के दौरान 25 और 26 मार्च को 533 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। रिम्स से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 203, न्यूरो में 24, ऑर्थो में 10, सर्जरी में 23 और 26 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 205, न्यूरो में 23,ऑर्थो में 13 एवं सर्जरी में 32 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। रिम्स के पीआरओ डॉक्टर राजीव रंजन […]Read More
रांची सिविल कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए गुहार लगायी है। राजेश कोड़ा ने अधिवक्ता जयशंकर तिवारी के माध्यम से शनिवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में एक अप्रैल को सुनवाई होगी। राजेश कोड़ा पर इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने का आरोप है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत के अनुसार राजेश कोड़ा ने वर्ष […]Read More
गरियाबंद की कांडसर गौ शाला में शनिवार सुबह ब्रम्हमुहूर्त में प्रकृति प्रेम और पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देने वाली परम्परागत ढंग से अनूठी होली के उत्सव की हवन से शुरुआत हुई। जिसकी पूर्णाहुति पूर्णिमा के दिन होगी। इस आयोजन में क्षेत्र में मौजूद बाबा उदय नाथ के अनुयाई, जिनकी संख्या सात हजार है, वे सभी और उसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हिंदू संगठन, संघ और गौसेवक भी शामिल हुए। इस […]Read More
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसका लक्ष्य विकसित भारत 2047 हासिल करना है। वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। राज्यपाल रविवार को रांची के गोस्सनर कॉलेज में रांची चैप्टर ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट की ओर से कॉस्ट अकाउंटेंट […]Read More
जमीन घोटाले के आरोपित कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने चीन जाने की इजाजत ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट से मांगी है । इसे लेकर उनकी ओर से अनुमति याचिका दाखिल की गई है। दाखिल अनुमति याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई । सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब देने के लिए समय की मांग की है। इस पर अदालत ने ईडी को समय दिया है। सुनवाई के दौरान विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता विक्रांत […]Read More






