25 जून, 1975 को देश में लगाया गया आपातकाल का दौर काफी भयावह था। वैसा दहशत का दौर हमने कभी देखा नहीं था। लोगों पर जुल्म की इंतेहा की गई। ये कहना है आपातकाल के दौरान मीसा बंदी रहे यूपी विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी का। उन्होंने आपातकाल के दौर की कहानी हिन्दुस्थान समाचार से शनिवार को साझा की। आठ बार विधायक रह चुके रामगोविन्द चौधरी जेपी आंदोलन के अगुआ छात्रनेता रहे। उन्होंने […]Read More
Feature Post
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल को कलंक बताया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया- ”भारत के महान लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने के लिए बिना डरे, बिना डिगे, बिना झुके क्रूर तानाशाही का प्रखर प्रतिकार करने वाले समस्त हुतात्माओं को नमन”। उल्लेखनीय है 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में देश में आपातकाल थोप दिया था।Read More
मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन
मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.सन्धु ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निरीक्षण उपरांत दिशा-निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर बिंदुवार आख्या प्रेषित की जाये। साथ ही गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन भवन “उत्तराखण्ड […]Read More
सुलतानपुर : वायु सेना के दस लड़ाकू विमानों ने दिखाए
अयोध्या के निकट जिला सुलतानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अरवल कीरी करवत गांव में शनिवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू10 विमानों के पायलटों ने हैरतअंगेज कारनामों का सफल प्रदर्शन किया जो आसपास के गांवों के लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। एन 32 के एक, चार मिराज, एक जगुआर, दो सुखोई सुमित 10 लड़ाकू विमान एयर शो में शामिल हुए। ग्रुप कैप्टन डी नौटियाल इसे लीड कर रहे थे। एयर कमोडोर मनीष सरदेव […]Read More
अवध विवि से स्किल डेवलपमेंट में छात्रों को निःशुल्क ट्रेनिंग
छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परिसर में स्किल डेवलपमेंट हब स्थापित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के सद्प्रयासों से अवध विश्वविद्यालय राज्य का पहला स्किल डेवलपमेंट हब बना। विश्वविद्यालय में इसके स्थापित हो जाने से विश्वविद्यालय परिसर एवं अयोध्या परिक्षेत्र के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ के वित्तीय वर्ष 2023-24 द्वारा युवाओं […]Read More






