आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन की विपश्यना साधना के बाद शनिवार को दिल्ली लौट आए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि इस साधना से असीम शांति मिलती है। अब नई ऊर्जा के साथ वह फिर से जनता की सेवा में लगेंगे। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल गत 20 दिसंबर को विपश्यना के लिए दिल्ली से पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना केंद्र […]Read More
Feature Post
नए वर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़-भाड़ को कम करने के लिए रविवार को रात 9 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपाेरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान जारी कर इस बाबत जानकारी दी है। डीएमआरसी ने पुलिस अधिकारियों की सलाह पर यह निर्णय लिया है। डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि रविवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक […]Read More
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि मुझे बेहद ही अफसोस है, कि लगातार अखबारों में और न्यूज चैनल के माध्यम से यह खबर चल रही है, कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जो दवाइयां और अन्य उत्पाद इस्तेमाल होते हैं, उनके कुछ नमूनों के मानक सही नहीं पाए गए हैं और इतना कुछ होने के बावजूद अभी तक दिल्ली के उप राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया […]Read More
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर राजभर की नड्डा से मुलाकात अहम मानी जा रही है। मुलाकात के बाद राजभर ने एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा […]Read More
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें राघव चड्ढा को संसद के उच्च सदन में पार्टी के अंतरिम नेता के रूप में नियुक्त करने की बात कही गई है। संजय सिंह फिलहाल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नेता बने रहेंगे। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 14 दिसंबर को राघव चड्ढा का नाम भेजा था। राज्यसभा में पार्टी नेता संजय सिंह न्यायिक […]Read More






