रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को गोवा में नौसेना युद्ध कॉलेज के नए अत्याधुनिक भवन परिसर का उद्घाटन किया। चोल राजवंश के शक्तिशाली समुद्री साम्राज्य की याद में इस आधुनिक भवन का नाम ‘चोल’ रखा गया है। इमारत की डिजाइन भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाने के मकसद से तैयार की गई है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय नौसेना का रोल आने वाले समय में और अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है। […]Read More
Feature Post
प्रधानमंत्री ने दी तेलंगाना को 6800 करोड़ की विकास परियोजनाओं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के संगारेड्डी में 6800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, पेट्रोलियम, विमानन और प्राकृतिक गैस जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी उपस्थित थे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि […]Read More
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम का राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर टीम के आधिकारिक फैन क्लब, डीसी टोली द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 2023 में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अस्तित्व में आने के बाद डीसी पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। लीग का पहला भाग बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। डब्ल्यूपीएल का दिल्ली चरण मंगलवार से अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा। मेग लैनिंग की अगुवाई वाली घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स आज शाम अपने […]Read More
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश में परिवारवादी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि उनके चेहरे अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन झूठ और लूट उनका सामान्य चरित्र होता है। तेलंगाना के आदिलाबाद में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा भारत मेरा परिवार है। 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू यादव के ‘मोदी […]Read More
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के ‘परिवारवाद’ वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी सहित कई पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया एक्स मंच पर अपना बायो बदल लिया। अमित शाह ने अपने एक्स मंच में अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ दिया। इसी तरह भाजपा अध्यक्ष ने भी अपने सोशल मीडिया मंच पर […]Read More






