त्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि पांच फरवरी से बजट सत्र आहुत किया गया है। छत्तीसगढ़ षष्ठम विधानसभा का द्वितीय सत्र पांच फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि बजट से प्रदेश के विकास की दिशा निर्धारित होती है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्र में कुल 20 बैठकें प्रस्तावित है। सात व आठ फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा […]Read More
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगे। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत […]Read More
मुख्यमंत्री साय आज भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की लेंगे बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (रविवार) कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठकों में व्यस्त रहेंगे। सीएम साय पूर्वान्ह 11:30 बजे भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की बैठक होगी। इसमें, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में आहूत की गई है। शाम को विधायक दल की बैठक भी रखी गई है। इससे पहले शनिवार रात प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप […]Read More
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य कर मुख्यालय रायपुर में ईओडीबी-इज ऑफ डूविंग बिजिनेस कक्ष का सृजन किया गया है। चौधरी के निर्देश पर प्रशासनिक कार्य सुविधा तथा करदाताओं की सुविधा की दृष्टि से उक्त कक्ष ‘ईओडीबी‘ का सृजन किया गया है। उक्त कक्ष के अस्तित्व में आने से व्यवसाइयों तथा करदाताओं को सहूलियत होगी। साथ ही नए व्यवसाइयों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन में जो दिक्कतें आती हैं, उसके भी निराकरण का […]Read More
रायपुर प्रेस क्लब में अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का निर्वाचन करने 17 फरवरी को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रेस क्लब में निर्वाचन के लिए दो से सात फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 11 में भरे जाएंगे। प्रेस क्लब रायपुर के इस निर्वाचन से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक तथा संयुक्त सचिव के दो पदों […]Read More
