ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिनेमा हॉल में छाई ‘सैयारा’, तीन दिन में बनाए बंपर रिकॉर्ड !

फिल्म, जिसने रिलीज होते ही न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, बल्कि लाखों दिलों को भी जीत लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं 2025 की बहुप्रतीक्षित और अब सुपरहिट फिल्म “Saiyaara” की। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक म्यूज़िकल ड्रामा ने महज़ तीन दिनों में 70 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके सबको चौंका दिया है। फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा, और दोनों ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। फिल्म 18 जुलाई 2025 को देशभर में 3200+ स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई। यह एक क्लासिक स्टाइल लव स्टोरी है, जिसे आधुनिक संगीत और तकनीक के साथ प्रस्तुत किया गया है।

निर्देशक मोहित सूरी की यह फिल्म लंबे समय बाद बॉलीवुड में एक भावनात्मक और संगीतमय प्रेम कहानी लेकर आई है, जिसमें दर्शकों ने फिर से आशिकी 2 और कलयुग जैसी भावनाओं को महसूस किया। तीन दिनों में फिल्म ने कुल ₹74.25 करोड़ का कलेक्शन किया और यह 2025 की सबसे तेज़ी से कमाने वाली डेब्यू फिल्म बन गई है। मीडिया से बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा कि Saiyaara सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अहसास है। आज के दर्शक भावना और संगीत को समझते हैं और हमें गर्व है कि हमने कुछ ऐसा बनाया जो लोगों के दिलों को छू रहा है। फिल्म का संगीत इसकी जान बन चुका है। इन गानों ने रिलीज़ से पहले ही म्यूज़िक चार्ट्स पर जगह बना ली थी। टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने आवाज़ दी है, जो यूट्यूब पर पहले हफ्ते में ही 20 मिलियन व्यूज़ पार कर चुका है।

फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब भाया। अहान पांडे, जो चंकी पांडे के भतीजे हैं, ने अपने दमदार अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से खुद को साबित किया। अनीत पड्डा, जिन्हें इससे पहले कुछ वेब सीरीज़ में देखा गया था, ने अपने भावनात्मक अभिनय से सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर #AhaanAneet ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और रेडिट पर दर्शकों ने फिल्म को “इमोशनल रोलरकोस्टर” और “साल की सबसे प्यारी प्रेम कहानी” बताया। वही फिल्म को समीक्षकों ने 3.5 से 4 स्टार्स तक की रेटिंग दी है।

बात करें फिल्म के बजट की तो फिल्म का बजट लगभग ₹45 करोड़ था, जिसमें मार्केटिंग और म्यूज़िक राइट्स भी शामिल थे। वही तीन दिन में ही ₹74 करोड़ की कमाई से यह सुपरहिट घोषित हो चुकी है। इसी के साथ ही पहले हफ्ते में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करना भी लगभग तय लग रहा है। वही Saiyaara की सफलता बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास है। जब फिल्मों में एक्शन, सीक्वल और रीमेक्स की भरमार हो चुकी है, तब एक साधारण लव स्टोरी इतनी बड़ी हिट बन जाना दर्शाता है कि “अच्छी कहानी और संगीत” ही दर्शकों की पहली पसंद है। वही फिल्म की सफलता को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस इसे एक फ्रेंचाइज़ी के रूप में विकसित करने की सोच रहा है। साथ ही, अहान और अनीत को अन्य बड़े बैनर की फिल्मों के लिए भी ऑफर्स मिलना शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *