नगांव जिले के बूढ़ाचापरी अभयारण्य में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों पर वन विभाग की टीम ने गोली चला दी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। घटना आज सुबह की बतायी गयी है। घायलों की पहचान अहमद अली, रमजान अली और रहीमा खातून के रूप में हुई है। इन लोगों पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर घरों के पुनर्निर्माण का आरोप है। इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। […]Read More
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर्नाटक में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक को ऐतिहासिक और सियासी भविष्य तय करने वाला बताया है। उन्होंने इसको लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार को ट्वीट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक आना हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि अपनी ज़िंदगी के कई अध्याय यहां पढ़े हैं। अब यहां से देश का एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखेंगे ! इतिहास […]Read More
कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने दो दर्जन से अधिक राजनीतिक मामलों के न्यायालय में लंबित होने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि क्या अब हाईकोर्ट में केवल राजनीतिक मामलों की सुनवाई होगी? पूर्व मेदिनीपुर के 10 भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने की मांग की गई। कोर्ट ने चुनाव से पहले उनके गिरफ्तारी […]Read More
बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पूरी तरह से मुस्तैद हैं। जान हथेली पर रखकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर एनडीआरएफ के जवानों ने करीब पांच सौ से अधिक लोगों की जान बचाई हैं। यमूना नदी का पानी अब जिले के कई इलाके में पहुंच गया है। मथुरा, वृंदावन के हजारों घर जलमग्न हो चुके हैं। घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने […]Read More
देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 18 जुलाई की तारीख भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। ठीक 76 साल पहले भारत के दो टुकड़े करने का ऐलान हुआ था। तीन जून 1947 को वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के दो हिस्से करके भारत और पाकिस्तान बनाने का प्रस्ताव किया था। 18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। इस विभाजन ने […]Read More