जिले में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर रविंद्र कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान पदाधिकारी विशाल कुमार से प्रभार लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए वह कटिबद्ध हैं।Read More
‘मुख्यमंत्री फेलोशिप’ कार्यक्रम के अंतर्गत 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों में कार्यरत शोधार्थियों से आज लखनऊ में तीसरी बार संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। प्रसन्नता है कि शोधार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नए-नए प्रयास किए हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकासखंडों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही ‘वार्षिक प्रतिवेदन 2022-23: आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति’ पुस्तिका का विमोचन भी हुआ। सभी विकासखंड अधिकारियों […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि वे दिल्ली के कालकाजी इलाके में ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत पक्के मकान आवंटित किए गए लाभार्थियों द्वारा उन्हें लिखे गए पत्रों से अभिभूत हैं। महिलाओं ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र सौंपा, जो उनसे मिलने आए थे। लाभार्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की और उनके सपने को साकार करने और योजना के माध्यम से उनके जीवन को आसान बनाने में […]Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड हादसे पर कहा है कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लापता लोगों को खोजने लिए मुस्तैदी के साथ राहत बचाव कार्य जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गौरीकुंड में चल रहे राहत बचाव कार्य में तेजी […]Read More
इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर अन्य हिस्से का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सर्वे कर रही है। मस्जिद में जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिद परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सर्वे के बीच जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के कार्य को चुनौती के रूप में लिया है। नमाज के दौरान सुरक्षा कारणों […]Read More