नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस डिविजन की एमडीए पोस्ट के डिप्टी पोस्ट वार्डेन (रिजर्व) दीप चावला ने शनिवार को दिल्ली रोड यूनिक हाॅस्पिटल मुरादाबाद में एडमिट काशीपुर निवासी एक व्यक्ति के लिए रक्तदान किया। दीप चावला ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात्रि सोशल मीडिया पर जानकारी मिली कि यूनिक हाॅस्पिटल मुरादाबाद में भर्ती काशीपुर निवासी व्यक्ति को ब्लड की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने आज सुबह हाॅस्पिटल पहुंचकर उस व्यक्ति के लिए ब्लड डोनेट किया। […]Read More
मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रवास के अंतर्गत शनिवार को जयपुर स्थित एयरपोर्ट पहुंचे जहां राजस्थान के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के किसानों से वादा खिलाफी की है। जिसके चलते 19400 किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। […]Read More
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि नदियां हमारी धरोहर और विरासत हैं। नदियों को नष्ट करना बड़ा अपराध है। प्रकृति के साथ मनुष्य खिलवाड़ कर रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आ रही आपदा से प्रकृति मनुष्य को चेता रही है। भारतीय नदी परिषद ने शनिवार को गढ़ रोड स्थित हारमनी इन होटल में ’नदी पुनर्जीवन में समाज और कानून की भूमिका’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। […]Read More
नगर के गुड़हट्टी स्थित बीएलजे इंटर काॅलेज में शनिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक महासभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। महासभा के जिलाध्यक्ष भगौती प्रसाद ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 22 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दोपहर दो बजे शिक्षक धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा निदेशक माध्यमिक को संबोधित पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। संयुक्त मंत्री […]Read More
अब किसानों को बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। किसानों को विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से फीडर बनाया जाएगा। यह संभव होगा रिवैम योजना से। दरअसल, अभी तक किसानों को आम उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाने वाली फीडर से ही बिजली दी जाती है। इससे किसानों को लो-वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब अलग फीडर बनने से किसानों के खेत लबालब नजर आएंगे। किसानों की शिकायत […]Read More