उत्तराखंड के उधमसिंह नगर-काशीपुर क्षेत्र के हिम्मतपुर में बारिश से जलभराव हो गया है, जिससे इलाके में कई लोग फंस गए। इस सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने 60 लोगों को रेस्क्यू कर वहां से सुरक्षित निकाला। देर रात्रि से हो रही बारिश से काशीपुर के हिम्मतपुर में जलभराव की स्थिति हो गई और वहां मकानों में निवासरत कई लोग फंसे गए। तहसीलदार की सूचना पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए […]Read More
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को सुबह से ही शहर में पूजा पाठ का दौर चल रहा है। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए सिंधी समाज के लोगों ने विशेष अरदास की। इसके पहले मंगलवार की देर शाम चंद्रयान के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के बैनर तले नियमित गंगा आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा […]Read More
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। सदस्यता अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। अवध प्रांत में इस वर्ष न्यूनतम 1200 की सदस्यता कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रान्तीय सचिव आशुतोष मिश्र ने दी। आशुतोष मिश्र ने बताया कि ग्राहक पंचायत के प्रान्तीय पदाधिकारियों से न्यूनतम 25 लोगों की सदस्यता कराने को कहा गया है। अवध प्रांत के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक दिव्यांश […]Read More
टमाटर की औसत उपज 300 से 350 कुंतल प्रति हेक्टेयर होती है। लेकिन अच्छी उत्पादन तकनीक व उन्नत प्रजातियां अपनाने से 800 से 1000 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज किसान प्राप्त कर सकते हैं। टमाटर की रोपाई के लिए अगस्त माह सबसे सर्वोत्तम समय है। यह जानकारी बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय के उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि टमाटर एक लोकप्रिय सब्जी है। […]Read More
परफॉर्मेंस ग्रांट के 32 गांव के स्वीकृत 2289 कार्यों में से सिर्फ 905 कार्य ही पूर्ण हुए हैं। लापरवाही का आलम यह है कि चार गाँवों ने अभी टेंडर प्रक्रिया को ही पूर्ण नहीं किया है। शायद इन ग्राम प्रधानों की विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने फटकार लगायी है। इधर, एडीपीआरओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पिछले दिनों परफारमेंस ग्रांट गांव में […]Read More