बुंदेलखंड में कर्ज और मर्ज से परेशान किसानों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा के मजरा भैरमपुरवा का है। जहां एक किसान ने शुक्रवार को घर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बेटे ने पिता को फांसी पर लटके देखकर शोर मचाया, तब घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई। थाना क्षेत्र के बेंदा के मजरा भैरम पुरवा निवासी ललित कुमार सिंह […]Read More
मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर की दुर्दशा के खिलाफ शुक्रवार की सुबह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाया और इसके लिए नीचे से लेकर ऊपर स्तर के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बना दी गई हैं लेकिन सुविधा और जिम्मेवारी नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। डॉक्टर, नर्स और चिकित्साकर्मी कोरम […]Read More
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर 27 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार बारिश से जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं प्रदेश में 04 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 170 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार सुबह देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम खुला रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ […]Read More
रूस में व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले निजी सेना वैगनर के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। अब यह जानकारी सामने आई है कि प्रिगोझिन की मौत के एक दिन पहले लीबिया में वैगनर लड़ाकों से रूस के उप रक्षामंत्री यूनुस बेक येवकुरोव मिले थे। निजी सेना वैगनर ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में रूस की नियमित सेना के साथ लड़ाई लड़ी थी। […]Read More
झारखंड प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत अधिकारी रवि शंकर पर पेंशन नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई होगी। उनके ऊपर संयुक्त सचिव जलसंसाधन विभाग सह आंतरिक वित्तीय सलाहकार के पद पर रहते हुए गंभीर आरोप लगे थे। गुमला जिला अंतर्गत कतरी जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य से संबंधित निविदा निस्तारण, कार्य आवंटन में अनियमितता बरतने संबंधी आरोप है। पूरे मामले पर जलसंसाधन विभाग ने 10 जून, 2019 को प्रपत्र-क गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की थी। प्रथम […]Read More