नवी मुंबई में अलग-अलग जगह छापा मारकर पुलिस ने 19.05 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। इस छापे में सात नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम को नवी मुंबई के अलग-अलग ठिकानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री होने की जानकारी मिली थी। इस पर शनिवार को पुलिस ने खारघर इलाके के आवासीय इलाकों में छापा मारा था। […]Read More
सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्बे दबलैहड़ में समाज सेविका एसबीबीएस, एमडी डाक्टर प्रीति भगत के नेतृत्व में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ विधानसभा से आए सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त चिकित्सीय सलाह तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। शिविर के संयोजक डाक्टर प्रीति भगत ने कहा कि आरएस पुरा व सुचेतगढ़ सरहदी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं […]Read More
लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर के निदेशक मंडल की बैठक रविवार को कोषाध्यक्ष लायन अरूण कुमार लाठ के निवास स्थान में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष लायन मनोज कुमार शर्मा ने की। क्लब के सचिव लायन प्रदीप जालान ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आंखों की जांच नियमित रूप हो रही है। खून जांच का कार्य भी हो रहा है। आगामी कार्य योजना के तहत स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, हंगर कार्यक्रम, कैंसर जागरूकता एवं […]Read More
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी रविवार को पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल से मिले। साथ ही पांच सूत्रीय मांग पत्र विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा और समस्या के समाधान की मांग की। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पटेल ने शिक्षामित्र को 12 से 62 वर्ष तक सेवा सुरक्षित एवं सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। कहा कि टेट पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देकर सहायक अध्यापक पद […]Read More
बस्तर जिला मुख्यालय के दलपत सागर चौक स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में यादव समाज के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 07 से 13 सितंबर तक मनाया जायेगा। श्रीकृष्ण मंदिर से 07 सितंबर को दोपहर 01 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्रीकृष्ण मंदिर, सिरहासार चौक, दंतेश्वरी मंदिर, संजय बाजार चौक, चांदनी चौक, स्टेट बैंक चौक, गोल बाजार चौक से वापस श्रीकृष्ण मंदिर में संपन्न होगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि 12 बजे […]Read More