मऊ जनपद की घोसी विधानसभा के उपचुनाव हेतु आज प्रातः सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इस बीच जिलाधिकारी मऊ को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। प्रशासन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया है। जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि घोसी उपचुनाव के लिए मतदान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सोमवार को कई बूथों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण कार्यों का […]Read More
उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा का उपचुनाव काफी चर्चा में है। दरअसल इस सीट के लिए पिछले छह वर्ष में आज चौथी बार मतदान हो रहा है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव को उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति के लिए भी अहम माना जा रहा है। वर्ष 2017 में विधानसभा के आम चुनाव में घोसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार फागू चौहान ने विजय हासिल की थी। उन्होंने मुख्तार अंसारी के बेटे […]Read More
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज घोसी विधानसभा उपचुनाव में पहले मतदान फिर जलपान की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष ने घोसी विधानसभा के मतदाताओं से अपील की है कि उपचुनाव में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें तथा अपने क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदान करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी घोसी विधानसभा के […]Read More
मऊ जनपद की घोसी विधानसभा के उपचुनाव हेतु आज प्रातः सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हो गया। मतदान शाम सात बजे तक जारी रहेगा। मतगणना आठ सितम्बर को होगी। घोसी विधानसभा क्षेत्र के सभी 455 पोलिंग बूथों पर मतदान प्रारम्भ हो गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसी सहित कुछ बूथों पर मतदान शुरु होने से पहले ही मतदाताओं के आने का क्रम जारी हो गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता […]Read More
पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंतरप्रांतीय बदमाश मन्नू उर्फ कामेश्वर यादव घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान कामेश्वर का दूसरा साथी फरार हो गया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पननहां के रहने वाले मन्नू उर्फ कामेश्वर यादव शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है।गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिले के थानों में उसके ऊपर लगभग 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की गोली से घायल मन्नू उर्फ कामेश्वर […]Read More