नगर के शुगर मिल रेलवे फाटक पर रेल लाइन पार करते समय गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने पर शव को ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस थाना के जांच अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह 8.30 के करीब स्टेशन मास्टर के मीमो से सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात का शव […]Read More
गुवाहाटी के जोराबाट इलाके में एसटीएफ और जोराबाट पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में सोना समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एसटीएफ और जोराबाट पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान एक कार (एमएल-05एन-8712) से 518.8 ग्राम सोना समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कर कार चालक वीरू सिंह (27, मेघालय) इनायत अली (30, राजस्थान) जन्नत बेगम (56, राजस्थान) और […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे। केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को शुरू करने की घोषणा केंद्रीय बजट 2023-24 में की थी। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 तक वित्तीय परिव्यय 13,000 करोड़ रुपये रखा गया है। वित्त मंत्रालय कार्यालय ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर दी जानकारी में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा […]Read More
जिले के कौशांबी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के मालिक करण जैन ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल के एक रिश्तेदार पर गुरुवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जैन ने सांसद अग्रवाल पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने फोन पर धमकी देने वालों से बातचीत करने का दबाव भी बनाया। जैन ने इसको लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैन ने कहा कि आरोपितों ने उन्हें होटल […]Read More
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से अधिक बच्चे सवार थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि नाव पर सवार होकर 30 से अधिक बच्चे स्कूल जा रहे थे। […]Read More