ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

नगर के शुगर मिल रेलवे फाटक पर रेल लाइन पार करते समय गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने पर शव को ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया गया।

राजकीय रेलवे पुलिस थाना के जांच अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह 8.30 के करीब स्टेशन मास्टर के मीमो से सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात का शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर पर क्रीम रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पेंट पहनी है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब है और शरीर गठीला है। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को ट्रामा सेंटर के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *