जिले में कार्यरत ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में महाप्रबंधक प्रभारी के रूप में अरूपानंद नायक को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। महाप्रबंधक परिचालन प्रदीप कुमार नायक ने उन्हें पदभार सौंपा। वे पांडेश्वर एरिया में पदस्थापित थे, जहां से उन्हें स्थानांतरित करते हुए राजमहल क्षेत्र में पदस्थापित किया गया है। वर्तमान महाप्रबंधक प्रभारी रमेश चंद्र महापात्रा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें झांझरा एरिया में पदस्थापित कर दिया गया है। अरूपानंद […]Read More
योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में विधिवत हाजिरी लगाई। मंदिर में योगगुरु ने मंत्रोच्चार के बीच मार्कण्डेय महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुन्ना गिरी, हरिवंश आदि ने योग गुरु को दर्शन पूजन कराया। दर्शन पूजन के बाद बाबा रामदेव ने धाम में हुए विकास कार्यों का अवलोकन कर इसकी सराहना की। इसके पहले उन्होंने सोमवार को काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन किया था।Read More
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की कौशल विकास घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को मामले से जुड़े दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई नौ अक्टूबर को होगी। इसके पहले 27 सितंबर को जस्टिस एसवीएन भट्टी ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। नायडू ने आंध्र प्रदेश […]Read More
रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने तथा बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बंद किये गये बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा को पुनः आरंभ किये जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जगदलपुर विमान सेवा के […]Read More
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से भाजपा सरकार को घेरने में लग गई है। इसी क्रम में दिल्ली के जंतर मंतर पर मंगलवार को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जंतर मंतर पर टीएमसी के कार्यकर्ता और नेता भारी तादाद में जुटे हुए हैं। सभी अपने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं। टीएमसी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र उन्हें मनरेगा […]Read More