दिल्ली हाई कोर्ट ने चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार वीवो इंडिया के अंतरिम सीईओ हांग शुकुआन ऊर्फ टेरी समेत तीन आरोपितों को रिहा करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ ईडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए वीवो के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने तीनों अधिकारियों को कोर्ट की अनुमति के बिना देश के बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया। […]Read More
पर्टिकुलर वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप (पीवीटीजी) यानी आदिम जाति के आदिवासी परिवारों को केन्द्र सरकार की पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत लाभ पहुंचाने के लिए देश में योजना लागू की गई है। जिसके अंतर्गत नर्मदा जिले में बसे कोटवालिया आदिम जाति को भी शामिल किया गया है। करीब सवा सौ साल पहले अंग्रेजों के शासनकाल में बॉम्बे प्रेसिडेंसी क्षेत्रों में कोटवालिया आदिम जाति महज 413 व्यक्ति थे। अब इनकी संख्या नर्मदा जिले में बढ़ कर 4676 […]Read More
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला में 04 से 06 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 27वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) को संबोधित करेंगे। राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को बताया कि हरिवंश एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आज युगांडा के लिए रवाना हुए। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। […]Read More
तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने महुआ मोइत्रा के निष्कासन के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने लोकसभा सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल अंतरिम राहत नहीं दे सकते, ये मामला इतना आसान नहीं है। कोर्ट ने महुआ की संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने की […]Read More
दुबग्गा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक द्वारा अवैध पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। उधार की रकम न मिलने से आहत होने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी मिला है कि आश्रय कालोनी में रहने वाला सुनील (45) किराये के मकान में रहता था। वह जैकेट बेचने का कारोबार करता था और उसने पारा में किसी को 40 लाख रुपये […]Read More