रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दोहराया गया। उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित […]Read More
असम पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार सुबह गुवाहाटी के बशिष्ठ थानाक्षेत्र के बेहारबाड़ी में एक ट्रक से 40 क्विंटल गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल, पुलिस एसटीएफ को गांजा की तस्करी की सूचना मिली थी। एसटीएफ प्रमुख पार्थसारथी महंत के नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम ने पड़ोसी राज्य से उत्तर की ओर आ जा रहे एक ट्रक को रोका। […]Read More
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी लेनदेन का विवाद बताया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवेक सिंह एवं दीपक सिंह गौतम […]Read More
। महिला सशक्तिकरण जिला हब (डी.एच.ई.डब्ल्यू) ने वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) उधमपुर के सहयोग से डीपीओ पोषण उधमपुर के काॅन्फ्रैंस हॉल में एक प्रतिज्ञा समारोह और एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया। प्रतिज्ञा समारोह का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देना और यह सुनिश्चित करना था कि लड़कियां देश की समान और सशक्त नागरिक बनने के लिए पैदा हों, प्यार करें और पोषित हों। इसके अलावा, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ कार्यक्रम जिला उधमपुर […]Read More
श्रीराम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को दोपहर के समय रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही साढ़े पांच सौ साल का इंतजार खत्म हुआ तो देश और दुनिया भर में फैले श्रद्धालु अपने आराध्य का दीदार करना चाह रहे हैं। राम भक्तों की कतार नहीं लग पा रही, हुजूम उमड़ पड़ा है। भक्तों के सैलाब को संभालने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत अन्य अधिकारी […]Read More