जनपद में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इसी के तहत टीम ने वसुंधरा जोन में एक प्लास्टिक फ़ैक्टरी में छापा मारकर 25 माइक्रोन से नीचे की 15 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। उधर, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने लोगों से अपील की है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें इससे हर नुकसान होता है। […]Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर से श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज हम सबके लिए एक विशेष अवसर है। भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से […]Read More
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आगामी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। बुधवार को इस निरीक्षण के बाद सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने उपस्थित अधिकारियों को अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर […]Read More
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मेस की सुविधा दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने छात्रावासों में मेस शुरू करने के संबंध में कार्यवाही करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। राज्य मंत्री गौर बुधवार को भोपाल जिले के पिछड़ा वर्ग के कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण कर रही […]Read More
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी लेनदेन का विवाद बताया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवेक सिंह एवं दीपक सिंह गौतम […]Read More