मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को दिन के एक बजे पूछताछ करने के लिए ईडी की टीम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी। इस दौरान राज्य गृह विभाग के आदेश पर वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार नेतृत्व में गठित टीम विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। टीम में आईएएस अरवा राजकमल, आईजी प्रभात कुमार, आईएएस प्रशांत कुमार शामिल हैं। सभी वरीय पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे और पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे। इनके अलावा दक्षिणी […]Read More
उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी होंगी। धामी सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव बनाकर मातृ शक्ति को बड़ा सम्मान दिया है। सचिव शैलेश बगोली ने नए मुख्य सचिव को लेकर आदेश जारी किया है। मौजूदा मुख्य सचिव एसएस संधू की सेवाएं आज ( 31 जनवरी ) समाप्त हो रही हैं। धामी सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाने […]Read More
आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमों ने नासिक शहर में बुधवार सुबह से करीब 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह सभी छापे बिल्डरों और रियल एस्टेट कंपनियों और ठेकेदारों से संबंधित ठिकानों पर की गई है। इस कार्रवाई का अधिकृत ब्योरा आयकर विभाग ने अभी नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने गोपनीयता बरतते हुए नासिक में एक साथ 14 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी की खबर बाद […]Read More
ओबीसी कल्याण फाउंडेशन ने बुधवार को बाम्बे हाई कोर्ट में मराठा आरक्षण के लिए सरकार के मसौदे के विरोध में एक जनहित याचिका दाखिल की है। इस याचिका की सुनवाई के बारे में कोर्ट ने अभी निर्णय नहीं लिया है। ओबीसी कल्याण फाउंडेशन की ओर से वकील मंगेश ससाने ने राज्य सरकार की ओर से मराठा आरक्षण के लिए 26 जनवरी को जारी मसौदे को सीधे चुनौती देते हुए बुधवार को बाम्बे हाई कोर्ट में […]Read More
मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के निदेश पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, अनुमण्डल दण्डाधिकारी अमित कुमार समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व कर्मीगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।Read More