कनखल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए एक आरोतिप के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मुकदमें दर्ज हैं। कनखल पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान सतनाम साक्षी घाट से पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को रोका। उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम रूपेश […]Read More
ओडिशा में हॉकी के गढ़ सुंदरगढ़ ने सुनेलिता टोप्पो के रूप में देश को एक और शानदार खिलाड़ी दिया है। 16 वर्षीय खिलाड़ी सुनलिता ने 3 फरवरी को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में चीन के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए पदार्पण किया। एक उत्सव में अपने गाँव की महिलाओं को हॉकी खेलते देखकर सुनेलिता हॉकी की ओर आकर्षित हुईं। उन्होंने बांस की छड़ियों से हॉकी खेलना शुरू किया, उन्हें गुजरात में 2022 […]Read More
राज्य के आवास और शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (शहरी) के कार्यान्वयन के संबंध में नीतियों और दिशा-निर्देशों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री अशोक सिंघल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (शहरी) के कार्यान्वयन के संबंध में एक वर्चुअल बैठक की। बैठक में गुवाहाटी नगर निगम, नगर निगम के महापौर और आयुक्त के साथ ही राज्य के प्रत्येक नगर निकायों […]Read More
बागडोगरा थाने की पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम चंदन दास है। वह सिलीगुड़ी के भुजिया पानी इलाके का निवासी है। सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना पर बागडोगरा थाने की पुलिस ने भुट्टाबाड़ी इलाके में बुधवार देर रात अभियान चलाकर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके […]Read More
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हटिया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 22 शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत यह कार्रवाई की गयी है। आरपीएफ पोस्ट हटिया और आरपीएफ की फ्लाइंग टीम […]Read More