हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति देते हुए नांगल चौधरी हलके के गांव दताल में 6 करोड़ रुपये की लागत से 4 एकड़ में एक बड़ा जल भंडार बनाने की योजना को मंज़ूरी दी है। इस टैंक में नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के सात नंबर पंप हाउस से पानी भरवाया जाएगा। इसके साथ ही फ़ालतू पानी को रिचार्ज के लिए काम लाया जाएगा। इस रिचार्ज की सुविधा से आस पास के गांवों के […]Read More
खातीवास गांव के पास शनिवार सुबह बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। गांव एमपी माजरा निवासी 30 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय पवन गुरुग्राम के फरुखनगर स्थित एक वेयरहाउस में काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर फरुखनगर से अपने गांव जा रहे […]Read More
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मुरादाबाद में प्रशिक्षण ले रहीं 889 महिला दरोगाओं के बैच को हर तरह की ट्रेनिंग देने के साथ ही साइबर अपराध से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसके लिए अनुभवी अफसरों के साथ ही साइबर एक्सपर्ट द्वारा नए दरोगाओं को साइबर अपराध से निपटने की बारीकियां सिखाई गई हैं। अपराध के पुराने तरीके छोड़कर अपराधी अब साइबर अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी चुनौती हर रोज […]Read More
राज्य में 21 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने डॉ. प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने शनिवार को इस आशय का पत्र जारी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए उनके नाम की घोषणा की है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड से एक नाम फाइनल करते हुए प्रदीप वर्मा के नाम पर मुहर […]Read More
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में घाटलोडिया स्थित ज्ञानदा हाईस्कूल से ‘नमो सरस्वती विज्ञान साधना’ और ‘नमो लक्ष्मी’ योजना का राज्यव्यापी आरंभ कराया। राज्य में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत कन्याओं को चार वर्ष में कुल 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता की देने वाली ‘नमो लक्ष्मी’ योजना तथा कक्षा 11-12 विज्ञान विषय (साइंस स्ट्रीम) में अध्ययनरत छात्रों व छात्राओं को दो वर्ष में कुल 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने वाली ‘नमो […]Read More