ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

खातीवास गांव के पास शनिवार सुबह बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

गांव एमपी माजरा निवासी 30 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय पवन गुरुग्राम के फरुखनगर स्थित एक वेयरहाउस में काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर फरुखनगर से अपने गांव जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे खातीवास गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। बाद में पोस्टमर्तम् करवाकर पुलिस।ने शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

परिजनों ने बताया कि मोहित शादीशुदा था। दोनों ही दोस्त फरुखनगर में काम करते थे। दो जवान मौत होने से गांव में मातम का माहोल बन गया। जिसे भी हादसे की सूचना लगी, वह झज्जर के सरकारी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *