ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाखों की नकदी बरामद, दो लोग गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सजग है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने लाखों की नकदी बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस ने रुड़की की ओर से आ रही एक कार से एक लाख साठ हजार की नकदी बरामद की। नकदी के संबंध में पूछे जाने पर कार चालक सन्दीप कुमार पुत्र सतपाल प्रजापति निवासी ग्राम भौरी थाना बहादराबाद ठोस दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने धनराशि को कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सचिन उम्र 35 वर्ष पुत्र विरेन्द्र निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश से बैग से सात लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने नकदी संबंधी दस्तावेज नहीं दिखाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *