ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पति,सास और ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज

शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुरा में रहने वाली 18 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम खानपुरा निवासी 18 वर्षीय पवनबाई सौंधिया ने बताया कि पति देवेन्द्र पुत्र रोडजी सौंधिया, सास मांगीबाई और ससुर रोड़जी पुत्र दरियावसिंह सौंधिया दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 506, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *