ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दलित महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,केस दर्ज

तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बरुखेड़ी में रहने वाली 40 वर्षीय दलित महिला ने गांव के युवक पर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बरुखेड़ी निवासी 40 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि बीती रात गांव का जसवंत पुत्र पूनमचंद राजपूत जबरन घर में घुस गया, जिसने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया। चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 450, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *