ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

तलेन थाना क्षेत्र के लोहार मौहल्ले में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले पांच माह से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार लोहार मौहल्ला तलेन निवासी 20 वर्षीय आफरीनबी अंसारी ने बताया कि पति बसीम पुत्र शफीक अंसारी, सास अंजुमबी और ससुर शफीक अंसारी दहेज की मांग को लेकर पिछले पांच माह से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान कर रहे है, जिसके चलते मायके सारंगपुर में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *