ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंधक बनाकर नाबालिग के साथ तीन दिन किया दुष्कर्म, केस दर्ज

छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने ग्राम भाटखेड़ी थाना लीमा चैहान निवासी युवक पर संडावता बसस्टेण्ड से बहला-फुसलाकर ले जाने और तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार ग्राम खजुरिया निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 21 फरवरी को राजगढ़ स्थित स्कूल से पढ़कर बस से गांव तरफ जा रही थी। तभी संडावता बसस्टेण्ड के समीप बस पंचर हो गई। वहीं से ग्राम भाटखेड़ी थाना लीमाचैहान निवासी हरीओम पुत्र बद्रीलाल नागर बहला-फुसलाकर बाइक से किराए के कमरे पर ले गया। जहां तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 366, 376, 376(2)एन, 343, 5/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *