• July 27, 2024

By- Election: आजम का अंतिम किला ढहाने की तैयारी में भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा

 By- Election: आजम का अंतिम किला ढहाने की तैयारी में भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा

यूपी: प्रदेश की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव ने भाजपा भगवा लहराने की तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी रामपुर की स्वर सीट पर भगवा लहराकर सपा नेता मोहम्मद आजम खां का अंतिम गढ़ ढहाने की पूरी ताकत लगाएगी। जबकि पार्टी मिर्जापुर की छानबे सीट पर भी गठबंधन का कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। आपको बता दें कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को न्यायालय से दो वर्ष के कारावास की सजा होने के कारण स्वार सीट खाली हुई है। जबकि मिर्ज़ापुर की छानबे सीट पूर्व विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कौल के निधन के बाद से सीट खाली है।

चुनाव आयोग ने प्रदेश की दो खाली विधानसभा सीटों पर 10 मई को उपचुनाव की घोषणा की है। रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट को सपा नेता मोहम्मद आजम खां का गढ़ माना जाता है। आपको बता दें कि मोदी लहर में भी 2017 और 2022 में आजम खां के बूते सपा ने दोनों सीटें जीती थी। हालांकि, गत वर्ष रामपुर में हुए उपचुनाव में पहली बार भाजपा ने आजम के करीबी को हराकर रामपुर सीट पर कब्जा जमाया है। आजम खां के इस्तीफे से रिक्त हुई रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उपचुनाव में कब्जा जमा चुकी है।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: कन्याओं का पांव पखार CM योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन

दोनों सीटें जीतेगी भाजपा- भूपेंद्र चौधरी

प्रदेश में खाली हुई दोनों विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग इस बार दोनों सीटें जीतेंगें। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि दोनों सीटें इस समय अपना दल के पास है और हम लोग पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी लड़े जीतेगा गठबंधन का प्रत्याशी ही।

अयोध्या: रामलला के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा..

निकाय चुनाव में पड़ेगा उपचुनाव का असर

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में स्वार और छानबे विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव में असर देखने को मिलेगा। जानकारों का मानना है कि यदि उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव हुए तो आप पास के जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

भारत ने दिखाई पाक को औकात, Asia Cup 2023 की मेजबानी छीनी !

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *