गोरखपुर: कन्याओं का पांव पखार CM योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन

गोरखपुर: चैत्र नवरात्रि की नवमी पर आज मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत पूजन कर नवमी पूजन का अनुष्ठान संपन्न किया। मुख्यमंत्री ने नवमी पूजन की शुरुआत मां दुर्गा के नवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ किया। इसके बाद सीएम योगी ने कन्या पूजन किया। जिसमें सीएम योगी ने नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का पाँव पखारा और विधि- विधान से उनकी पूजा की। सीएम योगी ने सभी कन्याओं को अपने हाथ से भोजन कराया और उन्हें उपहार भी दिए।

https://www.youtube.com/shorts/kQZO8K_vV1A

सीएम ने की प्रदेशवासियों के मंगलकामना की प्रार्थना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ अनुष्ठान पूर्ण किया और मां से प्रदेशवासियों के लिए मंगल की प्रार्थना की। पूजा व हवन मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में संस्कृत विद्यालय के 11 आचार्यों ने संपन्न कराई, जिसमें डा. रोहित मिश्र, डा. रंगनाथ त्रिपाठी, डा. प्रांगेश कुमार मिश्र, डा. अरविंद चतुर्वेदी, नित्यानंद चौबे आदि शामिल रहे। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ, संतोष दास सतुआ बाबा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: रामलला के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा…

बिप्र धेनु सुर संत हित लिन्ह मनुज अवतार- अरविंद जयतिलक

भारत ने दिखाई पाक को औकात, Asia Cup 2023 की मेजबानी छीनी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *