ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिलीगुड़ी में नाबालिग जोड़ों का शव बरामद

सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी से रविवार को नाबालिग जोड़ों का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खोरीबाड़ी के टुकरियाझार वनांचल के रामभोला जोत इलाके की है। मृतकों का नाम देव सिंह (16) और सुलेखा सिंह (16) था। दोनों बुरागंज के धुलिया जोत इलाके के रहने वाले थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह लोग खेत में मवेशी बांधने समय वॉच टावर के नीचे फंदे से लटकते हुए नाबालिग लड़का-लड़की को देखा गया। खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर उमड़ पड़े। सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।

दोनों परिवारों के सदस्यों का कहना है कि दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता था। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया यह समझ नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ दोनों के बीच प्रेम संबंध था ? या नहीं, खोरीबाड़ी थाने की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *