• October 15, 2025

परिक्रमा नहीं परिश्रमी कार्यकताओं को बोर्ड व निगमों का सदस्य बनायेगी भाजपा

 परिक्रमा नहीं परिश्रमी कार्यकताओं को बोर्ड व निगमों का सदस्य बनायेगी भाजपा

लखनऊ,07 अगस्त लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से विशेषकर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उन्हें बोर्ड व निगमों में सदस्य बनाकर समायोजित करेगी। पार्टी इसमें पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो देगी। प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल ने सभी जिलों के प्रत्येक मण्डल से पार्टी के पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों के पैनल मांगे हैं। भाजपा का लक्ष्य, हर मंडल से कम से कम एक कार्यकर्ता का समायोजन करने का है। भाजपा पहले चरण में महिला आयोग, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग व अनुसूचित जनजाति आयोग के नामों की घोषणा करेगी।

भाजपा कार्यालय की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सभी कार्यकर्ताओं से मिल रहे धर्मपाल

भाजपा कार्यालय की व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में अब आम कार्यकर्ताओं की बिना रोकटोक के इंट्री हो सकेगी। भाजपा कार्यालय के प्रथम तल पर जाने के लिए अभी तक अनुमति लेना आवश्यक था। अब ऐसा नहीं है। अभी तक नीचे गेट पर तैनात गार्ड कार्यकर्ताओं को ऊपर नहीं जाने देते थे। अब कोई कार्यकर्ता प्रदेश संगठन मंत्री से मिलने जाता है तो वही गार्ड जो अब तक किसी को ऊपर जाने नहीं देते थे अब रास्ता बताते हैं। यही नहीं प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह स्वयं जब लखनऊ रहते हैं तो वह सीधे आम कार्यकर्ता हो या कोई वीवीआईपी सबसे व्यक्तिगत रूप से सहजता से मिलते हैं।

पार्टी के इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ता खुश हैं। अब कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि अब हमारी भी सुनवाई हो सकेगी। अभी तक आम कार्यकर्ताओं की कहीं पूंछ नहीं थी। भाजपा कार्यालय में उनसे कोई मिलता नहीं था। पार्टी कार्यालय आने पर उन्हें दुत्कारा जाता था कहा जाता था कि जिलाध्यक्ष के पास जाओ। लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल ने स्पष्ट कहा है कि कार्यकर्ताओं की बात सुनी जायेगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस पर प्रदेश संगठन मंत्री ने अमल भी शुरू कर दिया ​है। दो दिन से लगातार वह प्रदेशभर से आये कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इससे एक ओर जहां कार्यकर्ताओं को संतुष्टि मिलती है कि हमारी बात प्रदेशसंगठन मंत्री ने सुन ली है वहीं उनको भी प्रदेशभर की जमीनी सच्चाई का भी पता चल रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां पर काम करने वाले कार्यकर्ता शीर्ष स्तर तक पहुंच सकता है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *