ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दीवार लेखन व गांव चलो अभियान से माहौल बनाएगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने इसके लिए क्लस्टरवार बैठकों का दौर शुरू किया है। कई बैठकें संपन्न भी हो चुकी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को मेरठ लोकसभा क्लस्टर की बैठक ली।

बैठक में क्लस्टर के अधीन आने वाली मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के विधायक, विधान परिषद सदस्य और संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री उपस्थित रहे। दीवार लेखन व गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा माहौल बनाएगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को दीवार लेखन, गांव चलो अभियान, बूथ सशक्तीकरण अभियान, नारी शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाकर पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने का निर्देश दिया है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि सामाजिक संपर्क, की वोटर संपर्क, स्वयं सहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *