ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति ने किया नामांकन

फतेहपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी सी. इंदुमती के समक्ष अपना नामांकन किया। नामांकन के पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें जिता कर संसद भेजने की अपील की।

शहर स्थित ओम गार्डेन में भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति के नामांकन के लिए सुबह दस बजे से जिले भर से पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा तमाम विधायक पहुंचे थे। दोपहर 12 बजे साध्वी निरंजन ज्योति ने अपना नामांकन कराया। भाजपा ने उन्हें तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है।

सांसद के समर्थन में मुख्य तौर पर जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, बिन्दकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, महामंत्री उदयवीर लोधी, महामंत्री पुष्पराज पटेल, महामंत्री नीरज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, जिलामंत्री कुलदीप भदौरिया सहित हजारों समर्थकों के साथ नामांकन जूलूस कलक्ट्रेट की निर्धारित सीमा तक पहुंचा था।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की नीतियों व संकल्प पत्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को मतदाताओं में प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *