ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गीता भवन में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे सांस्कृतिक उत्सव के तहत भाजपाइयों ने नई टिहरी मंडल के अध्यक्ष गोपी राम चमोली अगुवाई में गुरुवार को गीता भवन में वृहत स्तर पर पूजा-अर्चना के बाद स्वच्छता अभियान चलाया।

गीता भवन में भाजपाइयों ने एकत्र होकर सुबह के वक्त पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित करने के बाद स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत गीता भवन के परिसर सहित भवन के भीतर पूरी तन्मयता से साफ-सफाई की गई। इस मौके पर नई टिहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव पूरे जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के निर्देशन में धूमधाम मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में सांस्कृतिक उत्सव के लिए जोश बना हुआ है। चमोली ने कार्यकर्ताओं को सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी को लेकर प्रेरित करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को जन-जन के मन में जगाने का काम कार्यकर्ता व पदाधिकारी करें। सांस्कृतिक उत्सव के तहत मंदिरों-मठों की सफाई, नगर पालिका व ग्राम सभाओं के सार्वजनिक स्थलों की सफाई सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से सफल बनायें। मंदिरों की साज-सज्जा के साथ ही कीर्तन व भजनों का भी आयोजन भी किया जाये।

सफाई अभियान में नई टिहरी के मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, भाजपा के जिला महामंत्री उदय रावत, विजय कठैत, उर्मिला राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम सिंह चौहान, लीला मखलोगा, लक्ष्मी रावत, धर्मा भंडारी, हेमा विष्ट, पीताम्बर, सरला नेगी, अंबिका देवी, सरस्वती चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *