ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान और भ्रष्टाचारी: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कट्टर बेईमान और भ्रष्टाचारी करार दिया है।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सब भ्रष्टाचारी एक साथ आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के सबसे बड़े किंगपिन हैं। आज नहीं तो कल जांच का सामना उन्हें करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज ईडी और सीबीआई जैसी तमाम एजेंसियां काम कर रही हैं। अरविंद केजरीवाल कानून से ऊपर नहीं है। उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट के सामने पेश होना पड़ेगा।

गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को महान बताया है। जो 352 करोड़ों का घोटाला करे, खनन घोटाला करें, जमीन घोटाला करें वो कैसे महान हो सकता ? धीरज साहू, हेमंत सोरेन और केजरीवाल जैसे लोग देश के नागरिकों और समाज के लिए जहर बन गये हैं। यह आवश्यक हो गया है कि इस जहर को खत्म किया जाए और देश का पैसा जनता पर खर्च हो ।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत नहीं हो रही है। संजय सिंह को चार महीने से जमानत नहीं मिली। न्यायालय से इन्हें कोई राहत नहीं मिली। ईडी को केजरीवाल चिट्ठी लिख कर जांच वापस लेने की बात कर रहे हैं। अब ईडी की अर्जी पर कोर्ट से उन्हें 17 फरवरी को न्यायालय में पेश होने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *