ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में विवादास्पद बयान से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को घंटाघर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने नीतीश के बयान को शर्मनाक एवं अश्लील बताया।

महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के आह्वान पर महिला मोर्चा के महानगर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घंटाघर रामलीला मैदान में एकत्रित होकर नीतीश कुमार के बयान का विरोध करते हुए पुतला फूंका। क्षेत्रीय मंत्री डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लायक़ नहीं हैं। यदि उनमें थोड़ी भी शर्म बाक़ी हो तो उन्हें तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। महानगर महामंत्री रेनू चंदेला ने कहा किसी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा सदन में की गई ऐसी फूहड़ टिप्पणी जनता दल यूनाइटेड की महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह, सुनीता नागपाल, प्रीति चंद्रा, ऋचा भदौरिया, लवली कौर, वर्षा हजेला, पूनम सिंह पार्षद, अंजली, ऋषिका, पुष्पा पांडे, वंदना, सीमा सिंह, सीमा त्यागी, कुंती, अनिता, कांता, बबीता पाल, विनीता पाल आदि भारी संख्या में महिला मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *