ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा नेताओं ने संत रविदास जयंती पर की पुष्पांजलि

संत रविदास की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने लखनऊ के भीम नगर-मिठाई वाला चौराहा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता इंदल गौतम सहित तमाम भाजपा नेताओं ने संत रविदास को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राज्यसभा सांसद डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि संत रविदास को मध्य काल में सत गुरु की उपाधि दी गई। रविदासीया पंथ की स्थापना संत रविदास ने की। संत द्वारा रचित कुछ भजनों को पवित्र गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल किया गया। संत रविदास जात पात का घोर खंडन करते रहे। उन्होंने सदैव आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।

भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश, नेता रजनीश गुप्ता ने भी संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण बातों को बताया। इस अवसर पर रामचंद्र कनौजिया, रमेश तूफानी, विपिन सोनकर, पार्षद संजय राठौड़, मंडल अध्यक्ष आनन्द पांडेय, राजीव बाजपेई, सोनू बाजपेई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *