ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जींद विधायक ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को दी खुले मंच पर बहस की चुनौती

जींद, 21 जुलाई । जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को खुले मंच पर बहस करने की चुनौत देते हुए कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल में जींद के हालात किसी से छुपे नही है। जब से भाजपा सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभाली है और उन्हें जींद की जनता की सेवा करने का मौका मिला है तब से जींद प्रगती पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर कांग्रेस को विकास नजर नही आ रहा है तो वो कांग्रेस के दस वर्ष का जींद के विकास कार्यों का श्वेत पत्र जारी करे, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। आज जींद की जनता कांग्रेस से कई तरह के सवाल कर रही है, जिसके जवाब कांग्रेस नेताओं से देते नही बन रहे हैं।

जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा रविवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधायक ने कहा कि वो कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि दस साल जींद के बाईपास पर धूल क्यों उड़ती रही। कांग्रेस ने दस साल तक जींद के लिए डी प्लान को क्यों यूज नही होने दिया। कांग्रेस शासनकाल में जींद का प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र कालका क्यों शिफ्ट किया गया। जींद शहर को नहरी जल आधारित पेयजल सप्लाई क्यों नही उपलब्ध करवाई गई। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को क्यों पूरा नही किया गया। कांग्रेस ने दस साल में कितने मेडिकल कालेज बनवाए। कांग्रेस कार्यकाल में जींद में एक भी नेशनल हाइवे क्यों नही बनाया गया। कांग्रेस कार्यकाल में जींद के लिए कुल कितने करोड़ की ग्रांट रिलीज हुई और कितने का प्रयोग किया गया। कांग्रेस के पास इन सवालों का कोई जवाब नही है।

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल व पूर्व स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने जींद शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का काम किया। जींद के लिए मेडिकल कालेज की सुविधा दी। जल्द ही भाखड़ा का पानी भी जींद के लोगों को मिलेगा। वहीं गांवों में जो विकास कार्य करवाए गए हैं वो किसी से छुपे नही है। विधायक ने कहा कि सीआरएसयू की चार दिवारी खींच कर रीजनल सेंटर बनाया गया था। उनके पिता स्व. हरिचंद मिड्ढा के प्रयासों से इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। आज भी 200 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय में काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *