ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा सरकार कांवड़ियों को मुहिया कराए सुगम यात्रा : मनजीत सिंह

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था न करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिन्दुओं का रक्षक होने का दावा किया जाता है, वहीं कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाने का दिखावा करते हैं। लेकिन कांवड़ यात्रियों के लिए न्यूनतम सुविधाओं की भी व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गयी है।

मनजीत सिंह ने कहा कि इस बार मानसून जल्दी आ जाने से कांवड़ यात्रियों को खासा परेशानी हो रही है, उनके लिए रात में ठहरने की व्यवस्था भी सरकार ने नहीं की है। उनके लिए पेयजल व शौचालय तक की व्यवस्था रास्तों पर नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ हासिल करने के लिए हिन्दुओं का वोट लेकर उनकी भावनाओं से खेल रही है। भाजपा सरकार ने मंदिर-मस्जिद, श्मशान-कब्रिस्तान, गाय-गोबर के नाम पर सिर्फ लोगों को लड़ाने का किया है। उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। कांवड़ यात्रियों को सुविधा देने की बजाए उनका सहारा लेकर धार्मिक उन्माद भड़काने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली से प्रतीत होता है कि शासन एवं प्रशासन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में पूरी तरह से अक्षम है। लेकिन प्रदेश की जनता उनकी इस चाल को भली भांति जान एवं पहचान चुकी है।

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने मांग की कि सरकार को कांवड़ यात्रियों की मंगल यात्रा सुगम बनाने तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *