ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

सरायकेला के गम्हरिया-गोविंदपुर (राजनगर) मुख्यमार्ग पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के रायबासा में बुधवार की रात बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गय। इसमें उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के बीरबांस निवासी अजीत लोहार (19) के रूप में की गयी है। बीरबांस निवासी दोस्त राजेश नायक घायल हो गया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने शव और बाइक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *