ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

काम के बाद बाइक से घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर रात राजगंज ब्लॉक के मंतरदारी अंचल के गेटबाजार इलाके की है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गेट बाजार से बेलाकोबा-बटतला तक सड़क को चौड़ा करने के लिए सड़क के किनारे बड़े-बड़े बोल्डर (पत्थर) गिराए गए है। उसी से टकराने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को पुलिस ने राजगंज ब्लॉक अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। राजगंज थाने की पुलिस ने पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *