ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार में कुख्यात बाबा गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर मोनू जायसवाल नेपाल में गिरफ्तार

काठमांडू, 19 जून बिहार में कुख्यात बाबा गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर मोनू जायसवाल नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शूटर जायसवाल को रौतहट पुलिस ने बीती रात सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस को भी इसकी तलाश थी।

रौतहट के डीएसपी एलिजा गिरी ने बताया कि मोनू जायसवाल को बिहार के बैरगनियां से नेपाल की सीमा में घुसते समय गिरफ्तार किया गया। जायसवाल बिहार के घोडासहन का रहने वाला है। चम्पारण और सीतामढ़ी जिले में उसके नाम का आतंक है।

इसे भी पढ़े…..पीएम मोदी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेषों से हुए परिचित

डीएसपी ने बताया कि मोनू ने अपने दो साथियों के साथ दो हफ्ता पहले मौलापुर गांव में सहकारी बैंक के एक कर्मचारी को गोली मारी थी। कर्मचारी के पास 17 लाख रुपये थे। इसके बाद मोनू और उसके साथी फरार हो गए थे। इसके दोनों साथियों को बिहार पुलिस ने तीन दिन पहले ही गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *