ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएम मोदी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेषों से हुए परिचित

पटना, 19 जून नालंदा विश्वविद्यालय के नेट जीरो ग्रीन कैंपस का उद्घाटन करने बुधवार को नालंदा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन से पूर्व प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने कम समय में ही भवन के अवशेषों के एक-एक चीजों को जानने की कोशिश की और इसके इतिहास से परिचित हुए।

प्रधानमंत्री के यहां पहुंचने से पहले यहां उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष की विशेषता बतायी और तब की व्यवस्था से उन्हें रू ब रू कराया। इस दौरान वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। करीब 800 वर्ष बाद नालंदा एक बार फिर शिक्षा का केंद्र बनकर इतिहास बनाने के लिए तैयार है।नालंदा विश्वविद्यालय हजारों साल तक शिक्षा का केंद्र रहा है। नालंदा यूनिवर्सिटी यूनिस्कों में शामिल है। नालंदा विश्वविद्यालय को भारत लूटने आए आक्रांताओं ने तबाह कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *