ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार केसरी डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह राजसभा सांसद डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने की।

जयंती समारोह में किशनगंज से प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग बिहार सह कांग्रेस के 20 सूत्री उपाध्यक्ष असगर अली पीटर, ने भाग लिया। असगर अली पीटर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित गणमान्य लोग भाग लेकर डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर बिहार की उन्नति और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेंगे।

मौके पर अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा, सकील अहमद, कौकब कादरी एवं मिन्नत रहमानी ने असगर अली पीटर को 20 सुत्री के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी गुरुवार को प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग बिहार सह कांग्रेस के 20 सूत्री उपाध्यक्ष असगर अली पीटर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *