ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोसाईगांव में पुलिस की बड़ी सफलता।

कोकराझार (असम), 25 जुलाई ।कोकड़ाझार जिले के गोसाईगांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बीती रात महकमा पुलिस अधिकारी हिरेन कुमार डेका के नेतृत्व में और शिमलटापू पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर असम-बंगाल सीमावर्ती श्रीरामपुर में अभियान चलाकर एक ट्रक (एचआर-46एफ-4203) से चालक समेत 402 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। ट्रक के चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि ट्रक के अंदर गुप्त चेंबर से 402 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कंटेनर ट्रक गुवाहाटी से बिहार की ओर गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *