ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ ज्ञानगंगा बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया। घटना चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। बच्ची को दाल-चावल में कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई और उसके साथ गलत काम हुआ। हालांकि मंगलवार रात पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इसमें हॉस्टल वार्डन भी शामिल है।

मिसरोद पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने 15 दिन पहले ही हॉस्टल में दाखिला कराया है। बच्ची के पिता बिजनेसमैन और मां गृहिणी हैं। बच्ची की मां ने बताया कि पिछले रविवार को वह बच्ची को हॉस्टल से बाहर घुमाने लाई थीं। हर रविवार को ही परिजन बच्चों से मिल सकते हैं। इस रविवार को बच्ची से फोन पर बात की तो वह रोने लगी। वीडियो कॉल पर बोली, उसे ब्लीडिंग हुई है। जब मैंने कुछ पूछा तो वार्डन ने फोन कट कर दिया। मैं तुरंत सोमवार को इंदौर से स्कूल पहुंची। जब वह बेटी से मिली तो वह लिपटकर रोने लगी।

बेटी ने बताया कि चार-पांच दिन पहले शाम को उसने दाल-चावल खाए थे। बाद में हॉस्टल की वार्डन ने उसे दोबारा दाल-चावल खिलाए थे। रात में जब नींद खुली तो वह अपने कमरे और बिस्तर पर नहीं थी। एक मोटे से दाढ़ी वाले अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे। पास में खड़े अंकल बोल रहे थे कि मोदी साहब, बच्ची को होश आ गया है। अंकल ने दो-तीन बार बोला। इसके बाद मेरी आंख पर हाथ रख दिया।प्राइवेट पार्ट से ब्लड आ रहा था। इसके बाद मां तुरंत बच्ची को लेकर जेपी अस्पताल गई, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन और ब्लीडिंग हुई है। वहीं, एसआई श्वेता शर्मा का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *