ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नया साल आने से पहले भाजपा ने चुने राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली : भाजपा ने अपने राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है जिसमे दो बड़े नाम सामने आये हैं| हाल ही में भाजपा ने अपनी पार्टी के लिए नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नाम घोषित किया है | यह घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में की गयी है, “बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.| पत्र के अनुसार नितिन नबीन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी | तो वहीँ दूसरी ओर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम भी घोषित कर दिया है | प्रदेश अध्यक्ष के लिये भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश के ही बेटे का चयन किया | यह नाम पंकज चौधरी का है जो महराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं व केंद्रीय राज्यमंत्री हैं | रविवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष की घोषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के द्वारा उनके निर्विरोध निर्वाचन में की गयी।

कौन हैं नितिन नबीन ?
भाजपा के जानेमाने मंत्री नितिन नबीन का जन्म 1 सितम्बर 1980 , पटना , बिहार में हुआ | नितिन नबीन भाजपा के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं तथा इनका स्वाम का भी परिचय सराहनीय है | नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व में बांकीपुर से 4 बार विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में बिहार सरकार के सड़क निर्माण मंत्री हैं | वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी थे।

नितिन नबीन वर्ष 2006 में उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। तब से वे लगातार बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह पटना बांकीपुर सीट से लगातार 4 बार विधायक रह चुके हैं | 2025 के चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भरी मतों से हराया था |
फिलहाल उन्हें जे.पी. नड्डा की जगह भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

आइये अब जानते हैं नए उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बारे में
पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं जो महराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं व केंद्रीय राज्यमंत्री हैं | उत्तर प्रदेश के जन्मे पंकज चौधरी आज उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किये हैं जो की इनके लिए गौरव का विषय है | इन्होने यह भी कहा कि वह रूल नहीं बल्कि रोल अदा करने आये हैं तथा वे अपनी ज़िम्मेदारियों को भलीभांति निभाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *