ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दहेज की राशि कम मिलने पर मंडप पर ही दुल्हन के भाई को किया घायल, बारात को भगाया

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के सोभनाथ मंदिर परिसर में शादी के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। नवादा में दहेज की राशि कम मिलने पर वर पक्ष ने दुल्हन के भाई के साथ जमकर मारपीट की। वर पक्ष द्वारा की गई पिटाई से दुल्हन का भाई बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी का मंडप बना जंग का मैदान

सोभनाथ मंदिर परिसर में दहेज को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और वरमाला से पहले मंडप जंग का मैदान बन गया।जहां दहेज के 30 हजार रुपये बकाया रहने पर लड़की के भाई को वर पक्ष द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल युवक कौआकोल थाना क्षेत्र के गोलाबड़राजी गांव निवासी राजेश चौधरी का पुत्र राजीव कुमार है।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट में जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं, इस घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है। जिस कारण बाराती को बैरंग वापस लौटना पड़ा ।घटना के बाद इतना तनावपूर्ण माहौल हो गया कि अगर कुछ रिश्तेदार बीच बचाव नहीं करते तो एक- दो हत्याएं भी हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *